लाइव न्यूज़ :

जलमार्गों के विकास से पूर्वोत्तर में कारोबार की संभावनाएं बेहतर होंगी : सोनोवाल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:16 IST

Open in App

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को भरोसा जताया कि जलमार्गों के विकास से पूर्वोत्तर क्षेत्र में कारोबार की संभावनाएं बेहतर होंगी। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने यह भी कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार और राज्य में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में आने के बाद असम की प्रगति में तेजी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद असम के अपने पहले दौरे पर यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य इस क्षेत्र से आयात और निर्यात की मात्रा को बढ़ाना है। हम ब्रह्मपुत्र, बराक और पूर्वोत्तर की अन्य प्रमुख नदियों के माध्यम से संपर्क बढ़ाने पर काम कर रहे हैं ताकि क्षेत्र की व्यावसायिक संभावनाओं में भी सुधार हो सके।’’ उन्होंने कहा कि देश के विभाजन से पहले इस क्षेत्र की समुद्री बंदरगाहों तक सीधी पहुंच थी, लेकिन आजादी के बाद यह बंद हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

भारतModi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में छह पूर्व मुख्यमंत्री शामिल, देखें लिस्ट

भारतमोदी 3.0 कैबिनेट में मिली असम बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल को जगह, जानिए उस शख्स के बारे में जिसके निर्वाचन क्षेत्र को मिले सबसे ज्यादा नोटा वोट

विश्वबाल्टीमोर की ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज पर सवार थे चालक दल के 22 भारतीय सदस्य, सभी सुरक्षित

विश्वव्यापारिक समुद्री Ships पर Drone Attacks के बाद India ने क्या कदम उठाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?