लाइव न्यूज़ :

महामारी के बावजूद 2020 में चीन का निर्यात 3.6 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार अधिशेष 535 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 11:12 IST

Open in App

बीजिंग, 14 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी तथा अमेरिका के साथ शुल्क युद्ध के बावजूद बीते साल यानी 2020 में चीन के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इससे चीन का व्यापार अधिशेष 535 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

सीमा शुल्क विभाग के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में चीन का निर्यात 2019 की तुलना में 3.6 प्रतिशत बढ़कर 2,600 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019 में चीन का निर्यात 0.5 प्रतिशत बढ़ा था। इस दौरान चीन का आयात 1.1 प्रतिशत घटकर करीब 2,000 अरब डॉलर रह गया।

चीन की अर्थव्यवस्था महामारी के प्रभाव से उबरकर दुनिया के अन्य देशों की तुलना में जल्दी खुली है। चीन के निर्यातकों को इसका फायदा हुआ। इस दौरान चीन के मास्क और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की मांग काफी अधिक रही, जिसका निर्यातकों ने फायदा उठाया। इससे चीन के निर्यातकों को दुनिया के अन्य देशों के निर्यातकों की बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिली।

चीन का निर्यात दिसंबर में सालाना आधार पर 18.1 प्रतिशत बढ़कर 281.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात 6.5 प्रतिशत बढ़कर 203.7 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव