लाइव न्यूज़ :

मार्च 2019 तक देश भर के आधे एटीएम हो जायेंगे बंद, बन सकते हैं नोटबंदी जैसे हालात

By विकास कुमार | Updated: November 28, 2018 08:12 IST

एटीएम उद्योग संघ (सीएटीएमआई) ने चेतावनी दी है कि मार्च 2019 तक भारत के आधे एटीएम बंद हो जाएंगे। सीएटीएमआई का कहना है कि सर्विस प्रोवाइडर्स को मार्च 2019 तक देश भर में करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Open in App

8 नवम्बर 2016 को हुए नोटबंदी के बाद पूरे देश को कैश की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा था। बैंकों के आगे लम्बी-लम्बी कतारें और कुछ पैसों के लिए घंटों की जद्दोजहद के कड़वे अनुभवों को जनता आजतक नहीं भूल पायी है, इस बीच अगले साल मार्च तक देश के आधे एटीएम पर ताला लगने की खबरों ने लोगों की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। 

एटीएम उद्योग संघ (सीएटीएमआई) ने चेतावनी दी है कि मार्च 2019 तक भारत के आधे एटीएम बंद हो जाएंगे। एटीएम के बंद होने से हजारों लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा। सीएटीएमआई का कहना है कि सर्विस प्रोवाइडर्स को मार्च 2019 तक देश भर में करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इसका असर लोगों के जेब पर भी पड़ने की पूरी आशंका है। 

एटीएम बंद होने की खबरों के बीच अर्थशास्त्रियों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर मार्च, 2019 तक देश के आधे एटीएम बंद होते हैं तो देश में नकदी की कमी, बैंकों में लंबी-लंबी कतारें और एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात बन सकते हैं।  

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लिबरल स्टडीज, अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर और अर्थशास्त्री अमित बसोले ने बेंगलुरू से आईएएनएस को ई-मेल के माध्यम से बताया, "जी हां, अगर मार्च 2019 तक देश के आधे एटीएम बंद होते हैं तो देश में नकदी की कमी, बैंकों में लंबी-लंबी कतारें और एक बार फिर नोटबंदी जैसी समान स्थिति उत्पन्न होगी।' 

कैटमी ने बीते बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा था कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ ही नकदी प्रबंधन योजनाओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे। 

स समस्या से निपटने का केवल एक ही तरीका है, अगर बैंक अतिरिक्त लागत को सहन करें तो कुछ राहत मिल सकती है। जब तक बैंकों द्वारा एटीएम की तैनाती का मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। 

टॅग्स :एटीएमनोटबंदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?