लाइव न्यूज़ :

जीजेईपीसी की सरकार से अगली एफटीपी में आभूषण मरम्म्त नीति लाने की मांग

By भाषा | Updated: January 31, 2021 11:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने सरकार से अगली विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) में एक अनुकूल आभूषण मरम्मत नीति लाने की मांग की है। जीजेईपीसी ने कहा कि ऐसा होने पर भारत पुराने और टूटे-फूटे आभूषणों की मरम्मत का वैश्विक केंद्र बन सकता है।

वाणिज्य मंत्रालय पांच साल (2020-25) के लिए अगली विदेश व्यापार नीति को अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। इस नीति को अप्रैल में पेश किए जाने की उम्मीद है।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘हमने वाणिज्य मंत्रालय को आभूषण मरम्मत नीति का सुझाव दिया है। भारत के पास पुराने और टूटे-फूटे आभूषणों की मरम्मत का बुनियादी ढांचा है। भारत इसका वैश्विक केंद्र बन सकता है।’’

शाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें अगली विदेश व्यापार नीति में इसकी जरूरत है। भारत के पास आभूषणों की मरम्मत के लिए कुशल श्रमबल है। अनुकूल नीति से हम इस क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं।’’

परिषद ने सुझाव दिया है कि विदेशी कंपनियों द्वारा मरम्मत के लिए भेजे जाने वाले आभूषणों पर सीमा शुल्क नहीं लगना चाहिए। परिषद ने कहा कि मरम्मत के लिए भेजे जाने वाले आभूषणों का विनिमयन होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकतम तीन से छह माह में इनका पुन:निर्यात हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?