लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Mother Dairy: क्या है ‘प्रोमिल्क’?, 70 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 20:47 IST

Delhi-NCR Mother Dairy: नए गाय के दूध के उत्पाद में प्रति लीटर 40 ग्राम प्रोटीन, चार प्रतिशत वसा और 11.5 प्रतिशत ठोस-वसा-नहीं (एसएनएफ) है, और यह विटामिन ए और डी से भरपूर है

Open in App
ठळक मुद्देप्रोटीन, संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।मानक दूध की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक प्रोटीन प्रदान करता है।दिल्ली-एनसीआर से आगे विस्तार करने की योजना है।

Delhi-NCR Mother Dairy: मदर डेयरी ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में देश की प्रोटीन की कमी वाली आबादी को लक्षित करते हुए 70 रुपये प्रति लीटर की कीमत वाला प्रोटीन युक्त दूध उत्पाद ‘प्रोमिल्क’ पेश किया है। नए गाय के दूध के उत्पाद में प्रति लीटर 40 ग्राम प्रोटीन, चार प्रतिशत वसा और 11.5 प्रतिशत ठोस-वसा-नहीं (एसएनएफ) है, और यह विटामिन ए और डी से भरपूर है। यह बृहस्पतिवार से ऑफलाइन और ऑनलाइन खुदरा दुकानों के माध्यम से 500 मिली और एक लीटर की पैकेजिंग में उपलब्ध होगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा कि उत्पाद का उद्देश्य पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है। पेशकश के मौके पर एक आयोजन के दौरान बंदलिश ने कहा, ‘‘प्रोटीन, संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’

प्रोमिल्क, मानक दूध की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक प्रोटीन प्रदान करता है, जो परिचित स्वाद को बनाए रखते हुए एक सुविधाजनक पोषण समाधान प्रदान करता है। कंपनी का प्रारंभिक लक्ष्य प्रतिदिन 50,000 लीटर का है और शुरुआती बाजार प्रतिक्रिया के आधार पर दिल्ली-एनसीआर से आगे विस्तार करने की योजना है।

मदर डेयरी तीन महीने के भीतर दही और पनीर जैसे अतिरिक्त 'प्रो' रेंज उत्पाद भी पेश करने का इरादा रखती है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की अनुषंगी कंपनी मदर डेयरी 12 राज्यों के 10 लाख किसानों से दूध एकत्र करती है और देश भर में चार लाख खुदरा दुकानों का संचालन करती है।

टॅग्स :मदर डेयरीदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?