लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार एग्रीगेटर कंपनियों से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को कहेगी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली सरकार ई-कॉमर्स सेवा, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाली और कैब सुविधा देने वाली कंपनियों को इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने का निर्देश देगी।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की मौजूदगी बढ़ाना चाहती है। उसका वर्ष 2024 तक कुल वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य है ताकि शहर में वायु प्रदूषण में कमी लाई जा सके।

इसके साथ ही सरकार डीलरों और पेट्रोल पंप संचालकों को यह निर्देश भी देगी कि वे प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र (पीयूसी) नहीं होने की स्थिति में वाहनों को ईंधन न दें। शहर में होने वाले वायु प्रदूषण में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए सरकार दो बड़े कदम उठाने जा रही है। पहला तो जोमेटो, स्विगी, ओला, उबर समेत अन्य कंपनियों को इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। दरअसल दिल्ली में पंजीकृत वाहनों में से 30 फीसदी इन कंपनियों के ही पास हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा डीलरों और पेट्रोल पंप संचालकों से कहा जाएगा कि वे उन वाहनों को ईंधन न दें जिनके पास पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें