लाइव न्यूज़ :

MCD employees hike: न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला, एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान, जानें वेतन बढ़कर कितना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2023 18:41 IST

MCD employees hike: आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा।

MCD employees hike: आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। एमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा।

अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी।

न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के अनुसार, लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।

प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां