Delhi Budget: बिजली, सड़क, पानी और संपर्क सहित 10 क्षेत्रों पर फोकस?, यमुना की सफाई पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये, जानें 12 मुख्य बातें
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2025 14:42 IST2025-03-25T14:41:52+5:302025-03-25T14:42:51+5:30
Delhi Budget: ₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक-पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 27 साल बाद विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया। 2025-26 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह हम 27 साल बाद लौट रहे हैं। 5,000 नई इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण भी बचेगा, सफर आसान होगा। ₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक-पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
Delhi Budget: जानें मुख्य बातें
दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट।
₹28,000 करोड़ के पूंजीगत व्यय से दिल्ली में सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में होगा व्यापक सुधार।
100 करोड़ के बजट से 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना।
जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है।
10 लाख रुपये का स्वास्थ्य इंश्योरेंस का टॉप अप देने का फैसला किया।
विकसित दिल्ली बजट 2025-26 में ₹350 करोड़ की विधायक निधि का प्रावधान किया।
5,000 नई इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण भी बचेगा, सफर भी होगा आसान।
₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
दिल्ली होगी बिजली के तारों के जाल से मुक्त! ₹3,847 करोड़ के बजट से अंडरग्राउंड केबलिंग, स्मार्ट ग्रिड्स और स्वच्छ ऊर्जा हेतु सोलर पैनलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
झुग्गी-बस्तियों में लोगों के लिए शौचालय बनवाएंगे।
एसटीपी की मरम्मत तथा उन्नयन के लिए 500 करोड़ रुपये।
पुरानी सीवर लाइन को बदलने के लिए 250 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया जिसमें बिजली, सड़क, पानी और संपर्क सहित 10 क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। गुप्ता ने इसे ‘‘ऐतिहासिक बजट’’ करार दते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘भ्रष्टाचार और अक्षमता’’ का दौर अब समाप्त हो गया है, क्योंकि सरकार ने पूंजीगत व्यय को दोगुना कर 28,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट परिव्यय पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/zKF5zpxqWq
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
वित्त मंत्री का भी कार्यभार संभाल रही गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘ यह कोई साधारण बजट नहीं है, यह बजट पिछले 10 वर्षों में बर्बाद हुई दिल्ली के विकास की दिशा में पहला कदम है। पिछले एक दशक में दिल्ली विकास के हर पहलू में पिछड़ती चली गई। पिछली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया।’’
मजबूत बुनियादी ढांचा, तेज विकास की रफ्तार। ₹28,000 करोड़ के पूंजीगत व्यय से दिल्ली में सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में होगा व्यापक सुधार। यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम है। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/2ptRHLof5S
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
बजट में मुख्य तौर पर यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार पर ध्यान दिया गया जो ‘साबरमती रिवर फ्रंट’ परियोजना से प्रेरित है। सरकार ने यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया जिससे यह सुनिश्चित होगा कि 40 ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’ (एसटीपी) के विकेंद्रीकरण के माध्यम से केवल उपचारित पानी ही नदी में जाए।
100 करोड़ के बजट से 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना कर जरुरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जहां कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/0FNyRfAGjl
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
इसके अलावा एसटीपी की मरम्मत तथा उन्नयन के लिए 500 करोड़ रुपये और पुरानी सीवर लाइन को बदलने के लिए 250 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है तथा संबंधित परियोजनाओं के लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है।
"इस साल का बजट 1 लाख करोड़ है" - CM श्रीमती रेखा गुप्ता #ViksitDelhiBudget@gupta_rekhapic.twitter.com/H98p54ajyb
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) March 25, 2025
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,874 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिसमें स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र स्थापित करने और ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ पहल का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के भीतर बेहतर परिवहन संपर्क के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
"पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने की घोषणा की गई,
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) March 25, 2025
दिल्ली सरकार ने भारत सरकार के 5 लाख के अलावा 5 लाख का टॉप अप करके 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य इंश्योरेंस का टॉप अप देने का फैसला किया" - CM श्रीमती रेखा गुप्ता #ViksitDelhiBudget@gupta_rekhapic.twitter.com/VSiVciPiqs
महिलाओं के कल्याण के मकसद से पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए 5,100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में 50,000 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। गुप्ता ने घोषणा की कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को निवेश व नवाचार के अनुकूल शहर बनाना है।
हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/0ulBkY3BFg
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
इसके लिए नई औद्योगिक नीति और नई गोदाम नीति पेश की जाएगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, दिल्ली में पहली बार वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह हर दो वर्ष में आयोजित किया जाएगा। लघु उद्योगों को सहायता देने के लिए मधुमक्खी पालन सहित कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
स्थानीय विकास के उद्देश्य से विकसित दिल्ली बजट 2025-26 में ₹350 करोड़ की विधायक निधि का प्रावधान किया है जिसका इस्तेमाल विधायक अपने क्षेत्र में सड़क, गलियों और पार्क के पुनरुद्धार और विकास के लिए करेंगे। स्थानीय विकास से ही विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/IjBPUAugns
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
सरकार ने झुग्गी-बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये और पूरे शहर में 100 ‘अटल कैंटीन’ स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे और उनके (आम आदमी पार्टी) बीच बहुत अंतर है। आपने (आप) अपने लिए ‘‘शीश महल’’ बनाया हम गरीबों के लिए मकान बनाएंगे।
5,000 नई इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण भी बचेगा, सफर भी होगा आसान। ₹12,952 करोड़ के बजट से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। #ViksitDelhiBudgetpic.twitter.com/ux9ItFL4tm
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
आपने लाखों रुपये के ‘पॉट’ शौचालयों में लगवाएं हम झुग्गी-बस्तियों में लोगों के लिए शौचालय बनवाएंगे।’’ शिक्षा के मुद्दे पर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में लोगों को गुमराह कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ आप सरकार ने 9वीं और 11वीं कक्षा में कई छात्रों को उत्तीर्ण कर दिया ताकि उनके 10वीं और 12वीं के नतीजे बेहतर दिखें।’’ शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सरकार ‘पीएम श्री स्कूल’ से प्रेरित होकर नई शिक्षा नीति के अनुरूप ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू करेगी।
अब दिल्ली होगी बिजली के तारों के जाल से मुक्त! ₹3,847 करोड़ के बजट से अंडरग्राउंड केबलिंग, स्मार्ट ग्रिड्स और स्वच्छ ऊर्जा हेतु सोलर पैनलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे दिल्ली में निर्बाध, सुरक्षित और अधिक कुशल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। #viksitdelhibudgetpic.twitter.com/Mjm6ATj9u8
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इन स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार 10वीं कक्षा पास करने वाले 1,200 विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध कराएगी और इसके लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने नरेला क्षेत्र में एक नए शिक्षा केंद्र की भी घोषणा की।