Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 के लिए दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। रेखा गुप्ता सरकार ने शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और दिव्यांगजन विभाग के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 1,03,700 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला बजट पेश किया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी "ट्रिपल इंजन" सरकार के साथ तेजी से प्रगति कर रही है। इसे "हरित बजट" बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि "मुफ्त सुविधाओं की संस्कृति" ने विकास दर को प्रभावित किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि 2018 से 2020 के बीच राजस्व में गिरावट आई है। बजट में 74,000 करोड़ रुपये के कर राजस्व का अनुमान है, जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 11,666 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश में तीसरी सबसे अधिक है।
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले मंगलवार को विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विधानसभा परिसर की तलाशी के बाद अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और तलाशी अब भी जारी है।