लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2024-25: "200 यूनिट मुफ्त बिजली आगे भी दिल्ली वालों को मिलेगी ", वित्त मंत्री आतिशी आतिशी मार्लेना ने की घोषणा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 4, 2024 12:57 IST

Delhi Budget 2024 दिल्ली विधानसभा में आज वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना 10वां बजट पेश कर रही हैं। मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बजट में ये भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में बड़े बदलाव को देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Budget 2024 वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना 10वां बजट पेश कर रही हैंDelhi Budget 2024 मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश कियाDelhi Budget 2024 आतिशी ने कहा, दिल्ली में 200 यूनिट सप्लाई रहेगी मुफ्त

Delhi Budget 2024-25: दिल्ली विधानसभा में आज वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना 10वां बजट पेश कर रही हैं। मंत्री ने आज कुल 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बजट में ये भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 साल में बड़े बदलाव को देखा है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली वालों ने निराशा से आशा तक का सफर तय किया है। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है।

वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली के सभी कॉलेज और IIITD (इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) में भी सीनियर बिजनेस ब्लास्टर शुरू करेंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। बिजनेस ब्लास्टर प्रोगाम अभी सिर्फ स्कूलों में चलता है। इसमें सरकार नए स्टार्टअप के लिए सीड मनी देती है।

Delhi Budget 2024 वित्त मंत्री आतिशी ने ऐलान किया कि दिल्लीवालों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली आगे भी मिलती रहेगी। इस बार के दिल्ली के बजट में बिजली का बजट भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार का उद्देश्य दिल्ली के हर घर को रोशन करना है। 

उन्होंने कहा कि 2023-24 में, दिल्ली ने बिना किसी लोड शेडिंग के 7,438 मेगावाट की अपनी चरम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। 22 लाख से अधिक परिवारों को शून्य बिजली बिल मिलता है और 40.22 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार से बिजली सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

टॅग्स :दिल्लीDelhi Assemblyअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम