लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डाः एक अक्टूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड सुविधा उपलब्ध, जानें लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 16:55 IST

Delhi Airport: भारतीय नागरिकों और ओसीआई (समुद्र पारीय भारतीय नागरिक) कार्डधारकों के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर भारत का पहला "फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम" (एफटीआई-टीटीपी) शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी आगमन जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा देती है।हवाई अड्डे पर कागज-आधारित कार्ड की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर एक अक्टूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड सुविधा उपलब्ध होगी। यह एक ऐसी प्रणाली है जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कागज आधारित कार्ड पर लिखकर आगमन जानकारी देने के बजाय ऑनलाइन जानकारी देने की सुविधा प्रदान करेगी। दिल्ली हवाई अड्डा परिचालक डीआईएएल ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि यह सुविधा यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया को आसान बनाएगी, दक्षता में सुधार करेगी, कतारों को कम करेगी और कागज के उपयोग में कमी लाकर हवाई अड्डे के स्थायित्व लक्ष्यों में मदद करेगी।

यह सुविधा आव्रजन ब्यूरो के तत्वावधान में शुरू की जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध हैं। डीआईएएल ने कहा, "नयी प्रणाली अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी आगमन जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा देती है,

जिससे हवाई अड्डे पर कागज-आधारित कार्ड की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।" यात्री अपने आगमन से तीन दिन पहले तक फॉर्म भर सकते हैं। जून 2024 में, भारतीय नागरिकों और ओसीआई (समुद्र पारीय भारतीय नागरिक) कार्डधारकों के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर भारत का पहला "फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम" (एफटीआई-टीटीपी) शुरू किया गया था।

टॅग्स :Airports Authority of Indiadelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू