लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार का पेट्रोल पर बड़ा ऐलान, सबसे ज्यादा कम किया रेट

By स्वाति सिंह | Updated: October 6, 2018 08:15 IST

Petrol and Diesel prices in Bihar: इससे पहले शुक्रवार शाम को बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि राज्य सरकार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को कोई पत्र नहीं मिला है। सुशील मोदी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) घटाने का निर्णय जेटली का पत्र मिलने के बाद किया जाएगा।

Open in App

पटना, 6 अक्टूबर: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आमजन को केंद्र सरकार द्वारा राहत देने के बाद शुक्रवार को बिहार सरकार ने भी वैट कम करने का ऐलान कर दिया। नितीश सरकार द्वारा वैट कम करने से बिहार में पेट्रोल प्रति लीटर 2.52 रुपया और डीजल 2.55 रुपया प्रति लीटर हो गया है। इसमें केंद्र की राहत जोड़ने के बाद बिहार में पेट्रोल 5.02 प्रति लीटर रुपये और डीजल 5.05 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

बिहार सरकार द्वारा वैट में हुई कटौती का असर शुक्रवार आधी रात से लागू हो चुका है। 

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कर रहे थे इस बात का इंतजार 

इससे पहले शुक्रवार शाम को बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि राज्य सरकार को वित्त मंत्री अरुण जेटली को कोई पत्र नहीं मिला है। सुशील मोदी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) घटाने का निर्णय जेटली का पत्र मिलने के बाद किया जाएगा।

नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटाने का फैसला किए जिससे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब ढाई रुपये की कमी आई। 

 पेट्रोल डीजल पर अरुण जेटली का बयान

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फेंस कर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 1.50 रुपये कम करने का ऐलान किया था। कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। ऐलान के इसके कुछ देर बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर दी।

मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, महाराष्ट्र और ओडिशा ने भी इन उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (VAT) कम कर दिया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इन फैसलों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये की कमी देखी गई। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया