लाइव न्यूज़ :

डेटा संरक्षण विधेयक से कानूनी ढांचा होगा मजबूतः वैष्णव

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निजता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए मंगलवार को कहा कि प्रस्तावित डेटा संरक्षण विधेयक से निजता से संबंधित कानूनी ढांचा और मजबूत होगा।

वैष्णव ने 'आधार' पर आयोजित एक कार्यशाला में कहा कि प्रस्तावित विधेयक के कुछ प्रावधानों को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर संसद की संयुक्त समिति ने गौर किया है। उन्होंने कहा, ‘‘संसदीय समिति अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी। उसके बाद ही इस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए।’’

निजी डेटा संरक्षण विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की सोमवार को हुई बैठक में रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया। हालांकि, इस रिपोर्ट से कुछ विपक्षी दलों के सांसदों ने कथित तौर पर असहमति भी जताई है।

इस बारे में पूछे जाने पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने यह जरूर कहा कि सरकार देश के नागरिकों एवं निवासियों की निजता को सुरक्षित रखने के लिए 'बेहद प्रतिबद्ध' है।

उन्होंने कहा कि पहले आधार संख्या को लेकर भी निजता से जुड़ी चिंताएं जताई गई थीं लेकिन उनका भी समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘डेटा संरक्षण विधेयक से निजता संबंधी कानूनी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा