लाइव न्यूज़ :

डालमिया सीमेंट झारखंड के बोकारो में संयंत्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:37 IST

Open in App

रांची 29 अक्टूबर डालमिया सीमेंट झारखंड के बोकारो में बीस लाख टन की क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करेगी जिसकी लागत करीब 577 करोड़ रुपये होगी। झारझंड सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार झारखंड सरकार ने सीमेंट संयंत्र के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है।

डालमिया सीमेंट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 28 अगस्त को नई दिल्ली में घोषित झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्धन नीति (जेआईआईपीपी) के तहत राज्य में संयंत्र स्थापित करने की इच्छा जताई थी।

बयान के अनुसार राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए बोकारो के बालीडीह में कंपनी को समय सीमा के भीतर 16 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है।

झारखंड सरकार ने दरअसल राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा है। राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण के बड़े केन्द्र के रूप में स्थापित करने पर सरकार की नजर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें