लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों को बिना फॉर्म भरे मिलेगा घरेलू गैस कनेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2018 22:07 IST

मोदी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।  इसका सीधा लाभ गरीब महिलाओं को मिलने वाला है।

Open in App

मोदी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।  इसका सीधा लाभ गरीब महिलाओं को मिलने वाला है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।  पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात की जानकारी सोमवार को दी है।

उन्होंने जानकादी देते हुए कहा है कि पीएम उज्जवला योजना के कनेक्शन से अब तक 5 लाख 86 हजार गरीब परिवारों को फायदा मिल चुका है। इस योजना को पूरे देश में लागू करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत अब गरीब परिवारों को बिना फॉर्म भरे केवल अब सादे कागज पर कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए उन्होंने सेल्फ डिक्लेयरेशन देना होगा। साथ ही इस कदम का प्रयास इस योजना को सौ फीसदी गरीब परिवारों को लाभ प्रदान प्रदान करना है।

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करना था। अब सरकार ने इस योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को शामिल करने का फैसला किया है।

इस योजना में केंद्र सरकारी तेल कंपनियों को प्रति कनेक्शन 1,600 रुपये की सब्सिडी देती। जिसमें सिलेंजर फिटिंग होती है और ग्राहकों को गैस का चूल्हा खुद खरीदना होता है। लेकिनउन पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए सरकार चूल्हे और पहले भरे हुए सिलेंडर की कीमत मासिक किस्तों में भरने की छूट देती है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित