लाइव न्यूज़ :

दिसंबर तिमाही में चालू खाते का घाटा 0.2 प्रतिशत रहा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:58 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च देश का चालू खाते का घाटा (कैड) दिसंबर तिमाही में कम होकर 1.7 अरब डॉलर यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.2 प्रतिशत रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कैड 2.6 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 0.4 प्रतिशत था।

आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष में पिछली दो तिमाहियों में चालू खाते में अधिशेष की स्थिति रही। यह अधिशेष क्रमश: 15.1 अरब डॉलर और 19 अरब डॉलर रहा।

चालू खाते का घाटा वैश्वि बाजारों के साथ लेन-देन के व्यववहर में देश की स्थिति को मामने का महत्वपूर्ण पैमाना है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में इसमें 1.7 प्रतिशत अधिशेष की स्थिति रही जबकि एक साल पहले 2019-20 में इसमें 1.2 प्रतिशत का घाटा था।

आरबीआई के अनुसार दिसंबर तिमाही में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 34.5 अरब डॉलर पहुंच गया जो इससे पूर्व तिमाही में 14.8 अरब डॉलर था। इसके अलावा शुद्ध निवेश आय के भुगतान में भी वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब