लाइव न्यूज़ :

कर्फ्यू में भी सुचारु चल रहा हे दूरसंचार के बुनियादी ढांचे के रख रखाव का कार्य: कंपनियां

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई दूरसंचार क्षेत्र में टावर और उपकरणों का परिचालन करने वाली

कंपनियों के संगठन टीएआईपीए ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की नयी लहर में जगह जगह कर्फ्यू और लाकडाउन के बावजूद उनका परिचालन और रखरखाव का काम सुचारु तरीके से चल रहा है।

टावर एवंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसासिएशन (टीएआईपीए) के महानिदेकशक टी आर दुआ ने पीटीआई- भाषा से कहा कि इस संबंध में उनके सामने कुछ विषय इस समय जरूर हैं और वे उन पर केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संपर्क में हैं।

दुआ ने कहा, ‘ इस बार हम पहले की तुलना में अच्छी तरह तैयार हैं। हमने यह भांप कर तत्काल समय से तैयारियां कर लीं कि इस बार कोविड की लहर ज्यादा तेज होंगी।’

उन्होंने कहा कि आन लाइन घर बैठे काम के लिए ब्राडबैंड डाटा की भारी मांग को देखते हुए कंपनियों ने देश में एक साल में 65,000 नए दूरसंचार नेटवर्क-टावर खड़े किए। उन्होंने कहा कि कोविड की ताजा लहर में नए दूरसंचार टावर खड़े करने का काम थोड़ा-बहुत ही धीमा पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब