लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल के उत्पादक देश दाम बढ़ा रहे हैं, इसलिए महंगा हो रहा है पेट्रोल : प्रधान

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:59 IST

Open in App

मथुरा, 25 फरवरी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि तेल-उत्पादक देश कच्चे तेल के दाम बढ़ा रहे हैं और इस वजह से देश में भी पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो रहे हैं।

प्रधान ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अधिक लाभ कमाने के लिए कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ता देश दाम बढ़ा रहे हैं।’’ उनसे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ता देशों से आग्रह किया गया है कि वे कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी नहीं करें, क्योंकि इससे उपभोक्ता सीधे प्रभावित होते हैं।

प्रधान ने कहा कि इन देशों ने देशहित में कीमतें कृत्रिम तरीके से बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप मनमाने तरीके से दाम नहीं बढ़ा सकते क्योंकि इससे उपभोक्ता देशों पर असर पड़ता है। ’’

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि खराब मौसम की वजह से पिछले दो-तीन सप्ताह में अमेरिका में भी उत्पादन घटा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति में जल्द सुधार होगा।

प्रधान ने कहा कि सरकार के समक्ष मूल समस्या राहत, रोजगार, रोजगार में लगे लोगों की नौकरियां बचाना और लोगों को पैसा उपलब्ध कराने का प्रयास करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इससे पहले मंत्री ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित वात्सल्य भवन की आधाशिला रखी। इस निर्माण दिव्यांग लोगों द्वारा किया जा रहा है। ओएनजीसी अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत इसका वित्तपोषण कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें