क्रिएट म्यूजिक ग्रुप ने निर्वाण डिजिटल का अधिग्रहण किया
By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:03 IST2021-11-03T12:03:31+5:302021-11-03T12:03:31+5:30

क्रिएट म्यूजिक ग्रुप ने निर्वाण डिजिटल का अधिग्रहण किया
नयी दिल्ली, तीन नवंबर अमेरिका स्थित कंपनी क्रिएट म्यूजिक ग्रुप ने भारत और एशिया के व्यापक क्षेत्र में अगले कुछ में अपनी पांच करोड़ डॉलर या 373 करोड़ रुपये की निवेश योजना के तहत निर्वाण डिजिटल का अधिग्रहण किया है। यह भारत में सबसे बड़ी यू ट्यूब उपक्रम भागीदारों में से है।
कंपनी ने हालांकि इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। मुंबई की कंपनी के अधिग्रहण के साथ ही क्रिएट म्यूजिक ग्रुप भारतीय बाजार में उतर गया है।
कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिये वह निर्वाण की डिजिटल पेशकश को मजबूत करेगी और वैश्विक स्तर पर इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएगी।
बयान में कहा गया है कि क्रिएट म्यूजिक ने भारत और एशिया के व्यापक क्षेत्र में अगले कुछ साल में पांच करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। यह अधिग्रहण इसी योजना की शुरुआत है।
बयान में कहा गया है कि अधिग्रहण के तहत निर्वाण डिजिटल के सह-संस्थापकों मनु कोशिश और पिनाकिन टक्कर को क्रमश: क्रिएट म्यूजिक ग्रुप इंडिया का अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) बनाया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।