लाइव न्यूज़ :

कोविड से हुए नुकसान से उबरने में अर्थव्यवस्था को लगेंगे 13 साल, आरबीआई ने कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई

By विशाल कुमार | Updated: April 30, 2022 08:31 IST

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए अलग-अलग वर्षों के लिए उत्पादन घाटा क्रमशः 19.1 लाख करोड़ रुपये, 17.1 लाख करोड़ रुपये और 16.4 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने 2021-22 में मुद्रा और वित्त पर अपनी रिपोर्ट पेश की।आरबीआई ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप के कई हिस्सों में कोविड की एक ताजा लहर आई है।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2020 में देश में आई कोविड महामारी के कारण हुए नुकसान से उबरने में भारत को और 13 साल लगने की संभावना है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में मुद्रा और वित्त पर आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 के लिए (-) 6.6 प्रतिशत की वास्तविक विकास दर, 2021-22 के लिए 8.9 प्रतिशत और 2022-23 के लिए 7.2 प्रतिशत की विकास दर और उससे आगे 7.5 प्रतिशत की वृद्धि को मानते हुए, भारत के 2034-35 में कोविड -19 घाटे से उबरने की उम्मीद है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए अलग-अलग वर्षों के लिए उत्पादन घाटा क्रमशः 19.1 लाख करोड़ रुपये, 17.1 लाख करोड़ रुपये और 16.4 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

आरबीआई ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप के कई हिस्सों में कोविड की एक ताजा लहर आई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के साथ, वैश्विक और घरेलू विकास के घाटे का जोखिम वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के माध्यम से बढ़ रहा है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाइकॉनोमीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम