लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन को हंगरी में जीएमपी प्रमाणपत्र मिला: भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:45 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच अगस्त भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके को हंगरी में गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) अनुपालन प्रमाणपत्र मिला है। टीका विनिर्माता ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, "हमने एक और मुकाम हासिल किया है, कोवैक्सीन को हंगरी में जीएमपी प्रमाणपत्र दिया गया। यह यूरोपीय नियामकों से भारत बायोटेक को मिला पहला यूड्राजीडीएमपी अनुपालन प्रमाणपत्र है।"

ट्विटर पर डाले गए एक नोट में कहा गया कि हंगरी के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड न्यूट्रिशन ने कोवैक्सीन के विनिर्माण के लिए जीएमपी प्रमाणपत्र दिया है।

भारत बायोटेक ने कहा कि जीएमपी प्रमाण पत्र अब यूड्राजीएमडीपी डेटाबेस में सूचीबद्ध है जो विनिर्माण प्राधिकरणों के यूरोपीय समुदाय के रिकॉर्ड और अच्छे विनिर्माण अभ्यास के प्रमाण पत्र का संग्रह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट