लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने बॉलीवुड निर्माताओं से बेनेट कोलमैन की याचिका पर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की याचिका पर प्रमुख बॉलीवुड निर्माताओं से जवाब मांगा, जिसमें मीडिया घराने और अन्य के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को खारिज करने की अपील की गई है।

फिल्म निर्माताओं ने इन मीडिया घरानों को गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने से रोकने की मांग की है।

न्यायमूर्ति जे आर मेधा ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड, टाइम्स नाउ के प्रधान संपादक राहुल शिवशंकर और समूह संपादक नविका कुमार द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया और बॉलीवुड निर्माताओं को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा। मुकदमे की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

चार बॉलीवुड उद्योग संघों और चौंतीस प्रमुख निर्माताओं, जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, अजय देवगन, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी, यशराज फिल्म्स और आर एस एंटरटेनमेंट शामिल हैं, ने मांग की है कि चैनलों को फिल्म उद्योग से जुड़े व्यक्तियों की निजता के अधिकार में हस्तक्षेप करने से रोका जाए।

इसके बाद उच्च न्यायालय ने पहले एजीआर आउटलेयर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (रिपब्लिक टीवी), उसके प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और रिपोर्टर प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ के प्रधान संपादक राहुल शिवशंकर और समूह संपादक नविका कुमार और मध्यवर्ती संस्थाओं गूगल, फेसबुक तथा ट्विटर से जवाब मांगा था।

टाइम्स समूह ने अपनी ताजा याचिका में अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया है और दावा किया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पास दायर की गई याचिका पर मुकदमा चलाने का क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र नहीं है और निर्माताओं के पक्ष में तथा मीडिया घरानों के खिलाफ कार्रवाई का कोई कारण नहीं बनता है। अभियोजन पत्र में कथित तौर पर बिना पहचान वाले व्यक्तियों के समूह के खिलाफ अवमानना की शिकायत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें