लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का एचजेडएल विनिवेश मामले में सीबीआई को नियमित केस दर्ज करने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के वर्ष 2002 में हुए विनिवेश के दौरान बरती गई कथित अनियमितताओं के संदर्भ में नियमित मामला दर्ज करने का बृहस्पतिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई के कई अफसरों की तरफ से की गई सिफारिशों एवं सुझावों को देखते हुए उसका यह मत है कि इस 'मिनी-रत्न' उपक्रम के 2002 में हुए विनिवेश की एक नियमित केस दर्ज कर जांच की जाए।

अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई वाली सरकार ने वर्ष 2002 में इस सार्वजनिक उपक्रम में अपनी नियंत्रक हिस्सेदारी रणनीतिक साझेदार स्टरलाइट को बेच दी थी। उस समय इस सौदे में कुछ अनियमितताएं बरते जाने के आरोप लगे थे जिसकी सीबीआई ने प्राथमिक जांच की थी। लेकिन बाद में वह जांच बंद कर दी गई थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्न की पीठ ने कहा कि एचजेडएल की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश के संदर्भ में एक नियमित केस दर्ज करने के पर्याप्त आधार हैं। पीठ ने सीबीआई को आदेश दिया कि वह न्यायालय को समय-समय पर इस मामले में हुई प्रगति से अवगत कराए।

केस दर्ज करने का आदेश देने के बावजूद शीर्ष अदालत ने एचजेडएल में सरकार की बची हुई 29.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की खुले बाजार में बिक्री की अनुमति दे दी। उसने यह जरूर कहा कि यह बिक्री बाजार नियामक सेबी के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए की जाए और सबसे अच्छी कीमत पर शेयर बेचे जाएं।

सीबीआई ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इस मामले की शुरुआती जांच के लिए 6 नवंबर, 2013 को एक मामला दर्ज किया था। लेकिन 6 मार्च, 2017 को नियमित केस दर्ज किए बगैर यह जांच बंद कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू