लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात जुलाई में 47 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त देश का निर्यात जुलाई में 47.19 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन की वजह से कुल निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में आयात भी 59.38 प्रतिशत की वद्धि के साथ 46.40 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा 11.23 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन महीने में पेट्रोलियम निर्यात बढ़कर 3.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंजीनियरिंग निर्यात 2.82 अरब डॉलर और रत्न एवं आभूषण निर्यात 1.95 अरब डॉलर रहा।

हालांकि, जुलाई में तिलहन, चावल, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में गिरावट आई।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, जुलाई में पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पादों का आयात 97 प्रतिशत बढ़कर 6.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोने का आयात 135.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह मोती, बहुमूल्य और अर्द्धबहुमूल्य रत्नों का आयात 1.68 अरब डॉलर रहा।

हालांकि, माह के दौरान परिवहन उपकरणों, परियोजना सामान तथा चांदी के आयात में गिरावट आई।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा बेल्जियम को निर्यात बढ़कर क्रमश: 2.4 अरब डॉलर, 1.21 अरब डॉलर और 48.9 करोड़ डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें