लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद: गोयल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि निर्यात में तेज वृद्धि को देखते हुए देश से वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।

प्रारंभिक व्यापार आंकड़ों के अनुसार, देश का वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-नवंबर के दौरान 262.46 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 174.15 अरब डॉलर के मुकाबले 50.71 प्रतिशत अधिक है।

गोयल ने कहा, ‘‘हमारा निर्यात पिछले आठ महीनों से लगातार 30 अरब डॉलर से ऊपर रहा है। हमारा निर्यात अभी 260 अरब डॉलर पहुंच गया जो विछले साल के 12 महीनों में 290 अरब डॉलर था। यानी हम नौवें महीने में पिछले साल के निर्यात के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे और उम्मीद है कि यह 2021-22 में रिकॉर्ड 400 अरब डॉलर का होगा।’’

उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) भागीदारी सम्मेलन, 2021 में गोयल ने कहा कि देश का आयात भी बढ़ रहा है और इस प्रकार अन्य देशों को भारत के साथ कारोबार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार करने के अवसर प्रदान कर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-नवंबर, 2021 के दौरान आयात 75.39 प्रतिशत बढ़कर 384.44 अरब डॉलर का हो गया।

कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का प्रयास किया है और विभिन्न देशों को टीके, चिकित्सा सामान तथा मास्क समेत अन्य संबंधित उत्पादों की आपूर्ति के माध्यम से पूरा सहयोग देने की भरसक कोशिश की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत मित्र राष्ट्रों का समर्थन देना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट