लाइव न्यूज़ :

अनियंत्रित मत्स्यन को बढ़ावा देने वाली सब्सिडी देने वाले देश इस पर रोक लगायें: भारत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत ने सोमवार को कहा कि बेहिसाब मत्स्यन के लिये बड़े पैमाने पर सब्सिडी देने वाले विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों को सबसे पहले ‘नुकसानदायक’ मदद के उन उपायों को वापस लेना चाहिए जिससे क्षेत्र को स्वस्थ बनाये रखने पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

भारत के डब्ल्यूटीओ में राजदूत और स्थायी सदस्य ने मत्स्यन सब्सिडी को लेकर 2 नवंबर, 2020 को नियमों पर बातचीत कर रहे समूह (एनजीआर) की बैठक में यह बात कही।

इस वार्ता का मकसद सब्सिडी के मामले में एक अनुशासन लाना है ताकि मत्स्यन क्षेत्र का स्वस्थ तरीके से विकास हो और अवैध तथा अनियंत्रित मत्स्यन गतिविधियों पर अंकुश लगे।

भारत ने यह भी कहा कि वह मत्स्यन सब्सिडी के मामले में अनुशासन लाने के इरादे से इस बातचीत से जुड़ा है। हालांकि सदस्य देशों को यह भी देखना है कि इस प्रकार की बातचीत में विकासशील और कम-विकिसत देशों के लिये विशेष और अलग व्यवहार की व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में दिये गये बयान के अनुसार, ‘‘हम सभी इस बात से सहमत हैं कि बातचीत का मकसद व्यापार के बजाए क्षेत्र के स्वसथ तरह से विकास है। इसीलिए, भारत का इस बात पर भरोसा है कि जो ‘प्रदूषण फैला रहा है, वह नुकसान की भरपाई की लागत का वहन करे।’ इस सिद्धांत को मत्स्यन क्षेत्र को सतत बनाने में लागू किया जाना चाहिए और इस वार्ता को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।’’

सरकार ने कहा कि जो बड़ी मात्रा में सब्सिडी दे रहे हैं और अवैध तथा बेहिसाब मत्स्यन को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें सबसे पहले जिम्मेदारी लेनी चाहिए और क्षेत्र के बेहतर तरीके से और सतत विकास को लेकर नुकसानदायक सब्सिडी में कमी लानी चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू