लाइव न्यूज़ :

कोस्टारिका की अर्थशास्त्री रेबेका ग्रीनस्पैन बनीं अंकटाड की महानिदेशक

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:01 IST

Open in App

संयुक्तराष्ट्र, 12 जून (एपी) संयुक्तराष्ट्र महासभा ने दुनिया में व्यापार एवं विकास को बढ़ावा के लिए बनी अपनी एजेंसी अंकटाड के महानिदेशक पद पर कोस्टारिका की महिला अर्थशास्त्री रेबेका ग्रीनस्पैन की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमादन किया।

व्यापार एवं विकास पर संयुक्तराष्ट्र संगठन (अंकटाड) का मुख्यालय जिनेवा में है। रेबेका इसका नेतृत्व संभालने वाली पहली महिला और मध्य अमेरिकी क्षेत्र की पहली व्यक्ति होंगी।

इस पद के लिए रेबेका का नामांकन संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने किया था। रेबेका 2014 इबेरो-अमेरिकी शिखर बैठकों की तैयारी करने वाले मंच इबेरो-अमेरिकन जेनरल सेक्रेटेरिएट की महासचिव हैं। वह 2010-14 तक यूएनडीपी (संयुक्तराष्ट्र विकास कार्यक्रम) की उप-प्रशासक थीं।

ग्रिनस्पैन ने अंकटाड को उन सभी देशों का महत्वपूर्ण भागीदार बताया है जो कोविड-19 महामारी के बाद आर्थिक स्थितियों में सुधार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा ,‘मेरा मानना है कि इस संकट के समय में अंकटाड सभी देशों की आर्थिक दशा में सर्वस्पर्शी सुधार के लिए एक अधिक उपयोगी, न्यायोचित और स्वस्थ योगदान कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें