लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः लोन के मुद्दे पर बैंकों को ग्राहकों से इंकार-पत्र लेकर आरबीआई में जमा कराने को पाबंद किया जाए!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 17, 2020 15:44 IST

ईएमआई को लेकर अभी भी उलझनें बनी हुई हैं, तो ऋण देने के मामले में भी बैंकों की दिखावटी सद्भावनाएं ही नजर आ रही हैं. लोन देने के मामले में बैंक आज भी पुराने ढर्रे पर ही हैं, यदि आपके कागज बैंक को संतुष्ट कर सकते हैं, मतलब- बैंक की नजर में आप पात्र हैं, तो आपको लोन मिल सकता है और यदि पात्र नहीं हैं तो आपको ऋण नहीं मिल सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देहालत यह है कि पात्र लोग इस मंदी में लोन लेकर कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं और बैंक की नजर में जो पात्र नहीं हैं, उन्हें लोन मिल नहीं सकता है.केन्द्र सरकार और आरबीआई की कोराना काल की राहत केवल कागजी बन कर रह गई है.केन्द्र सरकार वास्तव में लोगों को राहत देना चाहती है, तो बैंकों को इस बात के लिए पाबंद किया जाना चाहिए कि वह हर ग्राहक से संपर्क करे.

जयपुरः  अकाल के समय के साहुकारों के तौर-तरीकों से भी ज्यादा खराब कोरोना काल का बैंकिंग सिस्टम है. आरबीआई ने कोरोना संकट के मद्देनजर लोगों को राहत पहुंचाने के इरादे से बैंकों को कई तरह की छुट प्रदान की हैं, लेकिन इससे आमजन को कोई खास फायदा नहीं हुआ है.

ईएमआई को लेकर अभी भी उलझनें बनी हुई हैं, तो ऋण देने के मामले में भी बैंकों की दिखावटी सद्भावनाएं ही नजर आ रही हैं. लोन देने के मामले में बैंक आज भी पुराने ढर्रे पर ही हैं, यदि आपके कागज बैंक को संतुष्ट कर सकते हैं, मतलब- बैंक की नजर में आप पात्र हैं, तो आपको लोन मिल सकता है और यदि पात्र नहीं हैं तो आपको ऋण नहीं मिल सकता है.

इस वक्त हालत यह है कि पात्र लोग इस मंदी में लोन लेकर कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं और बैंक की नजर में जो पात्र नहीं हैं, उन्हें लोन मिल नहीं सकता है, अर्थात- केन्द्र सरकार और आरबीआई की कोराना काल की राहत केवल कागजी बन कर रह गई है.

यदि केन्द्र सरकार वास्तव में लोगों को राहत देना चाहती है, तो बैंकों को इस बात के लिए पाबंद किया जाना चाहिए कि वह हर ग्राहक से संपर्क करे, उन्हें लोन ऑफर करे, जो व्यक्ति लोन लेना चाहता है, उसे लोन दे और यदि कोई व्यक्ति लोन नहीं लेना चाहता है तो उसका, इंकार-पत्र कि मुझे लोन नहीं चाहिए, प्राप्त करके बैंक आरबीआई में जमा करवाए. यदि बैंकों के सिस्टम में आवश्यक सुधार नहीं किया गया, तो कोरोना काल में लोगों को राहत देने की घोषणाएं, केवल कागजी घोषणाएं ही रह जाएंगी!

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित