लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: शेयर बाजार के लिए सबसे खराब सप्ताह, 'कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रमों से तय होगी बाजार की दिशा'

By भाषा | Updated: March 1, 2020 13:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देआगामी सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा कोरोना वायरस से संबंधित घटनाक्रमों से तय होगी। बीता सप्ताह शेयर बाजारों के लिए सबसे खराब रहा है।

आगामी सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा कोरोना वायरस से संबंधित घटनाक्रमों से तय होगी। 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद बीता सप्ताह शेयर बाजारों के लिए सबसे खराब रहा है। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक कोरोना वायरस के प्रभाव का आकलन करने में जुटे हैं। शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने अपने इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की थी।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पहले लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक रहेगा। दुनिया के 50 देशों के 85,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। अब तक यह वायरस 2,900 लोगों की जान ले चुका है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि यदि यह संक्रमण बढ़ता है और अधिक समय तक बना रहता है और तेजी से फैलता है तो बाजारों के लिए जोखिम बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संक्रमण कितनी तेजी से फैलता है और इसे कहां पर रोका जा सकता है, के आधार पर अगले सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। चीन की सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। अब सभी की निगाह इस बात पर है कि अन्य सरकारें अपनी अर्थव्यवस्थाओं के लिए क्या कदम उठाती हैं।’’

चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2019 की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े शुक्रवार को आए हैं। तीसरी तिमाही की वृद्धि दर घटकर 4.7 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका करीब सात साल का निचला स्तर है। आगामी सप्ताह शेयर बाजार जीडीप़ी के आंकड़ों पर भी प्रतिक्रिया देंगे।

सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा कि आगामी सप्ताह निवेशकों की निगाह एसबीआई कार्ड्स के आईपीओ और राइट्स की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर रहेगी।

उन्होंने कहा कि इनका नतीजा कुछ भी रहे, बाजार की दिशा मुख्य रूप से वायरस और वैश्विक धारणा के आधार पर तय होगी। शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,448.37 अंक या 3.64 प्रतिशत टूटकर 38,297.29 अंक पर आ गया। बीते सप्ताह सेंसेक्स 2,872.83 अंक या 6.97 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 879.10 अंक या 7.27 प्रतिशत के घाटे में रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित