लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: उद्योग मजदूरों के पलायन को लेकर आशंकित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:50 IST

Open in App

कोयंबटूर, 11 अप्रैल तमिलनाडु के विभिन्न भागों में कोविड-19 महामारी के फिर से बढ़ने के बीच राज्य के कुछ उद्योगपति स्वास्थ्य संकट को देखते हुए प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को लौटने को लेकर आशंकित हैं। उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने यह कहा।

उद्योग अभी कोविड-19 संकट के पहले दौर के झटके से उबरा ही है। उस समय कोयंबटूर और तिरूपुर स्थित उद्योगों में काम करने वाले करीब एक लाख प्रवासी मजदूर विशेष ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा स्थित अपने घरों को लौट गये थे।

पिछले सप्ताह कुछ श्रमिक कथित रूप से अपने गांवों को लौट चुके हैं। इसका कारण कोरोना संकट के बीच ट्रेन जैसे परिवहन के साधनों की उपलब्धता को लेकर आशंका है।

सूत्रों के अनुसार हालांकि फिलहाल उद्योगों से बड़े स्तर पर श्रमिकों का पलायन नहीं हुआ है। कामगार साप्ताहिक भुगतान के आधार पर काम कर रहे हैं और पिछले शनिवार को उन्होंने अपनी पगार ली है।

कोयंबटूर और तिरूपुर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं और मजदूरों के पलायन की सही तस्वीर का पता एक-दो सप्ताह के बाद ही चलेगा।

तिरूपुर एक्सपोर्टर्स एसोसएिश्न के एक सूत्र ने कहा कि फिलहाल अबतक किसी भी श्रमिक ने शहर नहीं छोड़ा है। तिरूपुर सिले-सिलाये और बुने हुए कपड़ों का बड़ा बाजार है। यहां काम करने वाले तीन लाख कामगारों में 80 प्रतिशत बिहार, उत्तर प्रदेश और ओड़िशा जैसे राज्यों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें