लाइव न्यूज़ :

सहकारिता संघ को युवाओं में सहकारिता मॉडल को लोकप्रिय बनाना चाहिये: रूपाला

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शनिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) को युवाओं के बीच सहकारी मॉडल को लोकप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों का बड़ी संख्या में सदस्यता और व्यापक नेटवर्क है। उनमें से प्रत्येक के पास खुद को मजबूत करने के लिए एक बचत खाता होना चाहिए।

मंत्री अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर एनसीयूआई द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया, ‘‘नए भारत के निर्माण में सहकारी समितियों को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। सहकारी मॉडल को युवाओं में लोकप्रिय बनाया जाना चाहिए, जिसके लिए एनसीयूआई को प्रभावी संवाद कायम करने के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।’’

एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने कहा कि भारत में सहकारी संगठनों ने एकजुट प्रयासों से कोविड के समय में विपरीत परिस्थितियों का मजबूती से सामना किया है और मजबूत बनकर उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीयूआई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें विपणन के अवसर प्रदान करने के लिए अपने परिसर में एक शिल्प केंद्र खोलने जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान