लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स, निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:42 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर बीएसई में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 182 अंक की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 45,742.23 अंक को छुआ। बाद में सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,608.51 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला कायम रहा। निफ्टी भी 37.20 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 13,392.95 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 13,435.45 अंक तक गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति-प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार लाभ के साथ बंद हुए। वित्तीय और आईटी कंपनियों के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज बाजार को समर्थन दिया। फार्मा और धातु कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला देखने को मिला।’’

विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिल रहा है। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,792.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में देखे गये।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत फिसलकर 48.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें