लाइव न्यूज़ :

भारत में बढ़ रही है खपत, सोच-विचार कर होने वाला खर्च बढ़ा: डेलॉयट रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर भारतीय नौकरीपेशा अब धीरे-धीरे दफ्तर जाकर काम करने लगे हैं और देश में खपत में तेजी लौटती दिख रही है। खर्च अब उन उत्पादों पर हो रहे हैं, जहां व्यक्ति सोच-विचार कर व्यय करता है। वैश्विक परामर्श कंपनी डेलॉयट ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की दो लहरों के बाद भारत सावधानीपूर्वक कामकाज के सामान्य स्तर पर लौट रहा है।

डेलॉयट के ‘ग्लोबल स्टेट ऑफ कंज्यूमर ट्रैकर’ के अनुसार, ‘‘कोविड-19 मामलों की घटती संख्या के साथ टीकाकरण अभियान में तेजी ने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच भरोसा बढ़ाया है।’’

रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय ग्राहक अब सोच-विचार कर किये जाने वाले खर्च को लेकर तैयार हैं। वे अब कार्यस्थल पर लौटने को लेकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और यात्रा पर खर्च करना चाहते हैं।

इसके अलावा, भारतीय उपभोक्ता व्यक्तिगत घटनाओं और गतिविधियों को लेकर कम झिझकते हैं। ये चीजें भारत के आर्थिक पुनरुद्धार के लिए सकारात्मक रुझान हैं।

त्वरित टीकाकरण अभियान के साथ-साथ देश भर में कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों में ढील से उपभोक्ता धारणा सकारात्मक हुई है।

डेलॉयट तोचे तोमात्सु इंडिया एलएलपी भागीदार और उपभोक्ता उद्योग प्रमुख पोरस डॉक्टर ने कहा, ‘‘हमारी नयी रिपोर्ट उपभोक्ता खर्च में वृद्धि का संकेत देती है। चिंता कम होने से भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को गति मिलेगी।’’

रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान में तेजी के साथ भारतीयों में भरोसा बढ़ा है और वे धीरे-धीरे कार्यस्थल पर लौट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम