लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस दुनिया का 17वां सबसे महंगा कार्यालय बाजार: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी का कनॉट प्लेस इलाका इस साल दुनिया के सबसे महंगे कार्यालय बाजार में 17वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल यह 25वें स्थान पर था।

संपत्ति सलाहकार कंपनी जेएलएल के अनुसार, कनॉट प्लेस में कार्यालयों के लिए जगह लेने की वार्षिक औसत लागत 109 डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

कंपनी ने महंगे कार्यालय स्थलों पर अपनी निगरानी रिपोर्ट (पोर्ट) में कहा कि न्यूयॉर्क-मिडटाउन और हांगकांग-सेंट्रल संयुक्त रूप से दुनिया के सबसे महंगे कार्यालय बाजार हैं। वहां किराये पर कार्यालय लेने का वार्षिक खर्च औसतन 261 डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

इसके बाद बीजिंग-फाइनेंस स्ट्रीट, लंदन-वेस्ट एंड और सिलिकॉन वैली वैश्विक सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 सबसे महंगे कार्यालय बाजारों में से छह आते हैं।

जेएलएल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली का दिल समझे जाने वाला कनॉट प्लेस में कार्यालय के लिए किराया देश में सबसे महंगा है। मुंबई का बीकेसी (बांद्रा-कुर्ला-कांप्लेक्स) 102 डॉलर प्रतिवर्ष की लागत के साथ देश में दूसरा सबसे महंगा कार्यालय बाजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट