लाइव न्यूज़ :

उद्योगपतियों ने बार-बार किया आगाह, फिर भी विभाजन में लगी हुई है मोदी सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 3, 2019 15:18 IST

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, ‘‘फिर भी मोदी सरकार ''रोजगार की बजाय तिरस्कार'' और ''विकास की बजाय विभाजन'' पर ध्यान लगाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं।

कांग्रेस ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार 'विकास की बजाय विभाजन' में लगी हुई है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं।'' उन्होंने दावा किया, "औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायण मूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया।''

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘फिर भी मोदी सरकार ''रोजगार की बजाय तिरस्कार'' और ''विकास की बजाय विभाजन'' पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।''हाल ही में घरेलू वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने जून के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किए थे। देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 17.54 प्रतिशत घटकर 2,25,732 वाहन रही। पिछले साल जून में यह आंकड़ा 2,73,748 वाहन था। इसके अनुसार समीक्षावधि में कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 प्रतिशत घटी है। जून में यह आंकड़ा 1,39,628 कार रहा जो पिछले साल जून में 1,83,885 कार था।इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी 9.57 प्रतिशत घटकर 10,84,598 इकाई रही जो पिछले साल इसी अवधि में 11,99,332 इकाई थी। कुल दोपहिया वाहन बिक्री जून में 11.69 प्रतिशत गिरकर 16,49,477 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 18,67,884 वाहन थी।वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षावधि में 12.27 प्रतिशत घटकर 70,771 वाहन रही जो पिछले साल जून में 80,670 वाहन थी। सियाम की रपट के अनुसार सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री जून में 12.34 प्रतिशत घटकर 19,97,952 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 22,79,186 वाहन थी। जून में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री घटी है।अप्रैल से जून की अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 18.42 प्रतिशत घटकर 7,12,620 वाहन रही जो जून 2018 में 8,73,490 वाहन थी। वहीं सभी श्रेणियों में इस दौरान बिक्री 12.35 प्रतिशत गिरकर 60,85,406 वाहन रही जो पिछले साल इस अवधि में 69,42,742 वाहन थी।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?