लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई की क्षमता को लेकर भरोसा, मौजूदा कोरोना संकट से मजबूतरी से निपटेगा: गडकरी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने महामारी की पहली लहर को मजबूती से निपटा और वृद्धि के मजबूत अनुमान के रास्ते पर लौटा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) उसी भरोसे और मजबूती से मौजूदा कोविड-19 संकट की दूसरी लहर से निपटेगा और भारत को वृद्धि के रास्ते पर ले जाएगा।

गडकरी ने यह भी कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उल्लेखनीय पुनर्गठन हो रहा है और विभिन्न देश अपनी आपूर्ति व्यवस्था को विविध रूप देने के लिये चीन से बाहर विकल्प देख रहे हैं। ऐसे में भारत के एमएसएमई क्षेत्र के लिये वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने का अच्छा अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक देश के रूप में हमने कोविड-19 की पहली लहर से मजबूती से निपटा और मजबूत वृद्धि के अनुमान के रास्ते पर आये हैं।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि उद्योग और एमएसएमई में जो क्षमता है, वे उसी भरोसे के साथ मौजूदा संकट से निपटेंगे और भारत को सकारात्मक वृद्धि के रास्ते पर ले जाएंगे।’’

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने अमेजन इंडिया के एक कार्यक्रम को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि नई प्रौद्योगिकी के साथ सही कच्चे माल का चयन और गुणवत्ता दीर्घकाल में इस क्षेत्र की सफलता को निर्धारित करेगा।

गडकरी ने कहा, ‘‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये वृद्धि का इंजन है...कोविड-19 ने एमएसएमई क्षेत्र के लिये कड़ी चुनौतियां पेश की हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि हमारा एमएसएमई क्षेत्र बदलते माहौल में स्वयं को ढालेगा और अंतत: भारत के लिये वृद्धि के रास्ते पर लौटने में मददगार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब