लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धी सिग्नल, टेलीग्राम के उभार से व्हाट्सऐप की वृद्धि पर लगी लगाम

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:20 IST

Open in App

ओकलैंड, 14 जनवरी (एपी) गोपनीयता की नीति को लेकर हालिया विवाद के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की वृद्धि पर लगाम लग गयी है, जबकि प्रतिस्पर्धी सिग्नल और टेलीग्राम को इससे उभार मिला है। एप्पल और गूगल के ऐप स्टोर से हालिया दिनों में इन दोनों प्रतिस्पर्धी एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप का डाउनलोड बढ़ा है। एक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आयी है।

मोबाइल ऐप का विश्लेषण करने वाली कंपनी सेंसर टावर ने बुधवार को बताया कि पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान एप्पल व गूगल के ऐप स्टोर से सिग्नल को 178 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इससे पहले के सप्ताह के 2.85 लाख डाउनलोड की तुलना में यह 61 गुना वृद्धि है।

इसी तरह पहले से ही खासे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान 157 लाख बार डाउनलोड किया गया है, जो इससे एक सप्ताह पहले के 76 लाख डाउनलोड की तुलना में लगभग दोगुना है।

इस दौरान व्हाट्सऐप का डाउनलोड एक सप्ताह पहले के 127 लाख से कम होकर 106 लाख पर सिमट गया है।

विश्लेषकों का मानना है कि इसका कारण गोपनीयता को लेकर चिंतित उपयोक्ताओं (यूजरों) के द्वारा फेसबुक व ट्विटर जैसे मंचों के विकल्प की तलाश है। इसके अलावा अमेरिका में दक्षिणपंथी लोगों के बीच लोकप्रिय मंच पारलर की सेवाएं ठप्प होने से भी सिग्नल व टेलीग्राम को फायदा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि कैपिटल हिल में इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसक घटनाओं के बाद फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को निलंबित कर दिया है। अमेजन के द्वारा पारलर को अपनी क्लाउड होस्टिंग सेवा से हटा देने के बाद यह मंच ठप्प हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रचलित सोशल मीडिया मंचों की इस तरह की कार्रवाई से वैचारिक विभाजन में उभार आ सकता है। इससे अतिवादी तत्व इंटरनेट के ऐसे स्तरों पर सक्रिय हो सकते हैं, जहां से उनका पता लगा पाना और उनके ऊपर नजर रख पाना मुश्किल हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब