लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग दूरसंचार क्षेत्र पर अध्ययन जल्द जारी करेगा

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:13 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रतिस्पर्धा आयोग जल्द ही दूरसंचार क्षेत्र पर अपने अध्ययन को जारी करेगा, जिसमें ओटीटी तथा ई-कॉमर्स मंचों सहित डिजिटल समाधान प्रदाताओं और दूरसंचार कंपनियों के बीच उभरे एकीकरण से संबंधित रुझान मुख्य रूप से शामिल हैं।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) किसी अनुचित व्यापार व्यवहारों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कदम उठाता रहता है और नियामक के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि डिजिटल स्पेस के लिए प्रवर्तन को बाजार अध्ययन जैसे गैर-प्रवर्तन उपायों के जरिए लागू करना चाहिए।

इस समय नियामक डिजिटल बाजार में विलय और अधिग्रहण का अध्ययन कर रहा है, जिसमें वे सौदे भी शामिल हैं जो संभवत: उसकी जांच से बचे रह गए हैं।

गुप्ता ने कहा कि देश के दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की स्थिति स्पष्ट करने के लिए इस क्षेत्र में बाजार अध्ययन इस साल जनवरी में शुरू किया गया था और ये पूरा हो चुका है तथा इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अध्ययन में दूरसंचार परिचालकों और डिजिटल समाधान प्रदाताओं के बीच उभरे एकीकरण से संबंधित रुझान मुख्य हैं।’’ डिजिटल समाधान प्रदाताओं में ओटीटी, ई-कॉमर्स मंचों, डिजिटल भुगतान मंचों और अन्य क्लाउड आधारित प्रौद्योगिकी समाधान शामिल हैं।

हाल के वर्षों में घरेलू दूरसंचार क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा और कानूनी मामलों के बीच कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को कारोबार से बाहर होना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें