लाइव न्यूज़ :

प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारती एक्सा- आईसीआईसीआई लोम्बार्ड सौदे को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत एक्सा के साधारण बीमा कारोबार का आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा अधिग्रहण करने के सौदे को मंजूरी दे दी है।

इस सौदे की घोषणा इस साल अगस्त की गई थी। इस सौदे को बीमा क्षेत्र में सुदृढीकरण और एकीकरण की दिशा में बड़ी शुरुआत माना जा रहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुये कहा गया है कि प्रस्तावित सौदे के तहत भारती एक्सा के पूरे सामधारण बीमा कारोबार को उससे अलग कर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को हस्तांतरित किया जायेगा। इसके एवज में भारती एक्सा को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर दिये जायेंगे।

उचित व्यापार नियामक ने ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘आयोग ने भारती एक्सा के साधारण बीमा कारोबार का आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा अधिग्रहण करने को मंजूरी दी।’’

भारती एक्सा भारती जनरल वेंचर्स प्रा लि और सोसायटे बेयूजोन का संयुक्त उद्यम है। वहीं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो