लाइव न्यूज़ :

Company Assurance International: 2 साल में 2000 नई नौकरी?, त्योहार से पहले गुड न्यूज...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 18:30 IST

Company Assurance International: एश्योरेंस इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुकेश शर्मा ने कहा, “नए 2,000 पद जोड़ने से न केवल हमारी रणनीतिक पहल को समर्थन मिलेगा, बल्कि बिक्री बढ़ाने और असाधारण ग्राहक मूल्य प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियरिंग, बिक्री, ग्राहक सहायता और संचालन में विविध अवसर प्रदान किए जाएंगे।विनिर्माण और विपणन करने वाली गुरुग्राम की कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 500 है।एश्योरेंस इंटरनेशनल की दीर्घकालिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है।

Company Assurance International: वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी एश्योरेंस इंटरनेशनल अपनी वृद्धि रणनीति के तहत अगले दो साल में भारत में 2,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह विभिन्न वैश्विक ब्रांड के लिए लाइसेंस प्राप्त उत्पादों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि भर्ती अभियान भारत के प्रमुख क्षेत्रों में शीर्ष प्रतिभाओं को आकर्षित करने पर केंद्रित होगा। इसमें इंजीनियरिंग, बिक्री, ग्राहक सहायता और संचालन में विविध अवसर प्रदान किए जाएंगे।

एश्योरेंस इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुकेश शर्मा ने कहा, “नए 2,000 पद जोड़ने से न केवल हमारी रणनीतिक पहल को समर्थन मिलेगा, बल्कि बिक्री बढ़ाने और असाधारण ग्राहक मूल्य प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

यह भर्ती पहल तेजी से विकसित हो रहे वाहन खंड में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एश्योरेंस इंटरनेशनल की दीर्घकालिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण घटक है। लुब्रिकेंट्स, बैटरी, फिल्टर और अन्य कलपुर्जों का विनिर्माण और विपणन करने वाली गुरुग्राम की कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 500 है।

टॅग्स :नौकरीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित