लाइव न्यूज़ :

कंपनियों ने अप्रैल-दिसंबर में सार्वजनिक निर्गम से 92,000 करोड़ रुपये जुटाए : समीक्षा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में शेयरों के सार्वजनिक निर्गम से 92,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।

कंपनियों ने अपनी कारोबारी जरूरत के लिए सबसे अधिक राइट्स निर्गम के जरिये धन जुटाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से 62,816 करोड़ रुपये जुटाए थे।

संसद में शुक्रवार का पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अप्रैल-दिसंबर के दौरान सार्वजनिक निर्गम से धन जुटाने वाली कंपनियों की संख्या घटकर 33 रह गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 49 कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से धन जुटाया था।

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर के दौरान शेयरों के सार्वजनिक निर्गम से 91,993 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें से 60,907 करोड़ रुपये की राशि 16 राइट्स निर्गमों से जुटाई गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में राइट्स निर्गम से 51,866 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें