लाइव न्यूज़ :

कंपनियों ने इस साल आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: November 29, 2020 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने इस साल अबतक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है।

समीक्षाधीन अवधि में आईपीओ बाजार की गहराई बढ़ी है और विविध क्षेत्रों की कंपनियां बाजार में उतरी हैं। अब फार्मा, दूरसंचार, आईटी और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां भी आईपीओ बाजार में उतर रही हैं।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 में 12 आईपीओ के जरिये करीब 25,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिये 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस साल यानी 2020 में अबतक कंपनियों ने आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा क्योंकि बर्गर किंग का 810 करोड़ रुपये का आईपीओ दो दिसंबर को खुलने जा रहा है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इस साल आईपीओ के जरिये पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राशि जुटाई गई है। इसकी प्रमुख वजह है कि अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद कंपनियां और खुदरा निवेशक प्राथमिक बाजार को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा कंपनियां अनिश्चितताओं की वजह से भी अपनी आगे की जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 2020 में एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लि. ने आईपीओ से 10,355 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ग्लैंड फार्मा ने 6,480 करोड़ रुपये, कैम्स ने 2,240 करोड़ रुपये तथा यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 2,160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इनके अलावा रोसारी बायोटेक, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, रूट मोबाइल, केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स, एंजल ब्रोकिंग, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, लिखिता इन्फ्रास्ट्रक्चर और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आईपीओ मार्ग से धन जुटाया है।

इन 12 कंपनियों के अलावा माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट ने जुलाई में आईपीओ से 4,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?