लाइव न्यूज़ :

कंपनी-विवि अपीलीय न्याधिकरण की चेन्नई पीठ से दक्षिण राज्यों की कंपनियों, पक्षों को होगी आसानी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 01:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 25 जनवरी केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरे मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की एक पीठ चेन्नई में स्थापित होने से दक्षिण के राज्यों की कंपनियों और संबंधित वादों में पक्षकारों को सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि एनसीएलएटी की एक और पीठ स्थापित हो जाने से लंबित मामलों की संख्या भी कम करने में मदद मिलेगी।

सीतारमण ने इस एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ का उद्धाटन किया। यह पीठ कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल , आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप और पांडिचेरी क्षेत्र में आने वाली कंपनियों के संबंध में कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के निर्णयों के विरुद्ध अपील की सुनवाई करेगी। यह पांचवी अपीलीय पीठ है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अुनसार एनसीएलएटी दिल्ली पीठ के दो सदस्यों बलविंदर सिंह (सदस्य तकनीकी) तथा न्यायमूर्ति वेणुगोपाल एम ने चेन्नयी में नव-स्थापित एनसीएलएटी का कार्यभार संभाल लिया है।

बयान में कहा गया है कि एनसीएलटी की पांच नयी पीठों की घोषणा की गयी है। ये जयपुर, कटक, कोच्ची, इंदौर और अमरावती में स्थापित की जांएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें