लाइव न्यूज़ :

भारत और बांग्लादेश के बीच रेल मार्ग पर वाणिज्यिक सेवाएं बहाल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:21 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), एक अगस्त भारत और बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे मार्ग पर वाणिज्यिक सेवाएं रविवार को एक मालगाड़ी के पड़ोसी देश की यात्रा के साथ बहाल हो गयीं। यह रेल मार्ग 50 साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा था।

इस रेल मार्ग का पुनरुद्धार किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने 17 दिसंबर, 2020 इसका उद्घाटन किया था। हालांकि, महामारी की स्थिति के कारण उसके बाद आधिकारिक तौर पर मार्ग पर कोई ट्रेन नहीं चली।

पत्थर के चिप्स से लदी 58 डिब्बों वाली मालगाड़ी रविवार सुबह साढ़े दस बजे अलीपुरद्वार के डिमडिमा स्टेशन से निकली। यह हल्दीबाड़ी के रास्ते बांग्लादेश के चिलाहाटी जाएगी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था, "हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी के बीच पहली व्यावसायिक सेवा रविवार को शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब