लाइव न्यूज़ :

बंद खदानों में कामकाज शुरू होने से 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मिलेगी मदद: अग्रवाल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर खनन क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न विवादों के चलते देश में करीब 500 खदानें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन खदानों में कामकाज शुरू होने से देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

वेदांता रिर्सोसेज के चेयरमैन अग्रवाल ने उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतम राजस्व प्राकृतिक संसाधनों से आता है... आज हमारी 500 खदानें कुछ विवादों के कारण परिचालन में नहीं है।’’

अग्रवाल ने कहा कि अगर इन खदानों में उत्पादन शुरू होता है और हम उत्पादन को दोगुना करते हैं, तो इससे 5,000 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर कोई सवाल नहीं रह जाता है।

उन्होंने स्व-प्रमाणन की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि मंजूरी लेने में कई साल लग जाते हैं, ऐसे में स्व-प्रमाणन को बढ़ावा देने की जरूरत है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगर नियमों का अनुपालन नहीं होता, आप भारी जुर्माना लगाइये...।’’

अग्रवाल ने बड़े पैमाने पर विनिवेश की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि हर साल यदि 20 के करीब विनिवेश होते हैं तो बड़ी मात्रा में संपत्ति का सृजन होगा। ‘‘इससे आपको काफी धन संपत्ति प्राप्त होगी।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया में कही भी सरकारें व्यवसाय नहीं चलाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?