लाइव न्यूज़ :

कोयला, रेल, बिजली मंत्रियों ने विद्युत संयंत्रों में कोयला आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बिजली मंत्री आर के सिंह के साथ ताप बिजलीघरों में ईंधन भंडार में सुधार के उपायों पर चर्चा की।

यह बैठक ताप बिजलीघरों में कोयले की कमी के बीच हुई है।

जोशी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मंत्री अश्विनी वैष्णव जी और राज कुमार सिंह जी के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में कोयला मंत्रालय के अधिकारी, कोयला कंपनियों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।’’

कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया की इकाई नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) के प्रदर्शन की भी समीक्षा की तथा उत्पादन बढ़ाने एवं प्रतिदिन कम-से-कम 34 रैक कोयले की आपूर्ति करने को कहा।’’

जोशी ने लिखा है, ‘‘सीएमडी के साथ एनसीएल सिंगरौली के कामकाज की आज समीक्षा की। एनसीएल को उत्पादन बढ़ाने और कम-से-कम 34 रैक प्रतिदिन लदान का निर्देश दिया। इसके बाद एनसीएल के कोयला खदानों का दौरा करूंगा और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें कोयला उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के लिये प्रेरित करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें