लाइव न्यूज़ :

कोयला उत्पादन में 2022 के दौरान खासी वृद्धि होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 24, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के साथ-साथ कैप्टिव खदानों के उत्पादन में भी वृद्धि होने से 2022 में देश के कोयला उत्पादन में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है।

कोयले की आपूर्ति हाल के दिनों में स्थिर हुई है और अब ईंधन की आपूर्ति को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि बिजली संयंत्रों को अब उनकी जरूरतों की तुलना में थोड़ा अधिक कोयला मिल रहा है।

कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि 2015-2020 के बीच नीलाम किए गए कैप्टिव कोयला ब्लॉक, व्यावसायिक खदानें जिन्हें पिछले वर्ष बिक्री के लिए रखा गया था उनसे तथा कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से अधिक उत्पादन होने से कोयला उत्पादन में वृद्धि होगी।

जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगले वित्त वर्ष 2022-23 में हम कोयला उत्पादन में खासी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में सीआईएल ने लगभग 59.6 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। चालू वित्त वर्ष में अबतक 64 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया जा चुका है।

जैन ने कहा, ‘‘अगले वित्तीय वर्ष में हमें लगभग 68 करोड़ टन कोयला उत्पादन की उम्मीद है।’’

वही उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किये गए ब्लॉक के बाद बिक्री पर रखी गईं कैप्टिव कोयला खदानों से पिछले वित्त वर्ष में 6.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। चालू वित्त वर्ष में इन खदानों से नौ करोड़ टन कोयला उत्पादन की उम्मीद है।

सचिव के अनुसार कैप्टिव कोयला ब्लॉकों से अगले वित्तीय वर्ष में 12 करोड़ टन कोयले के उत्पादन की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोल इंडिया से चार करोड़ टन और कैप्टिव खदानों से तीन करोड़ टन का उत्पादन मिलाकर सात करोड़ टन होता है। लगभग 75 करोड़ टन कोयला का उत्पादन करने वाले देश में उत्पादन वृद्धि लगभग 10 प्रतिशत है। आम तौर पर मांग हर साल 5 फीसदी बढ़ जाती है। इसलिए हम हर वर्ष कोयला उत्पादन दस प्रतिशत बढ़ा रहे हैं।’’

गौरतलब है कि देश में घरेलू स्तर पर कोयले के उत्पादन में कोल इंडिया 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट