लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का संचयी शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 16 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:37 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत घटकर 2,951 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,523 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कोल इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी बिक्री आय 19,484 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 18,986 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका संविदात्मक व्यय 1,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,311 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने यह भी कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल