लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया नवंबर अंत तक बिजली घरों में 18 दिन का कोयला भंडार सुनिश्चित करने का प्रयास करे: जोशी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. और उसकी अनुषंगी इकाइयों से तापीय बिजली घरों में इस माह के अंत तक 18 दिनों का कोयला भंडार सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव कदम उठाने को कहा है

कोल इंडिया लि. (सीआईएल) फिलहाल कोयले की कमी से जूझ रहे बिजली उत्पादकों को कोयले की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है।

कोल इंडिया के 47वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कोयला मंत्री ने सीआईएल से 2024 के अंत तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनियों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये संशोधित लक्ष्य तथा विस्तृत रणनीति तैयार करने को कहा।

जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में केयले की कीमत हाल में तीन गुना से अधिक बढ़ी है। इससे देश में कोयले का आयात 38 प्रतिशत घटा है। दूसरी तरफ बिजली मांग 24 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। यह आर्थिक वृद्धि में मजबूती का संकेत है।

उन्होंने कोल इंडिया के कर्मचारियों के काम के प्रति समर्पण की भी सराहना की।

जोशी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के बावजूद कोयला कामगारों ने 24 घंटे काम किया और देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस मौके पर कोयला, खान और रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने देश में उपलब्ध विशाल कोयला भंडार का उपयोग करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के अनुसार बिजली घरों में कोयला भंडार 26 अक्टूबर की स्थिति के अनुसार 90.3 लाख टन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब