लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के निवेश लक्ष्य को 3,000 करोड़ रुपये बढ़ाया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने निवेश या पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को संशोधित कर 13,000 करोड़ रुपये कर दिया है। कंपनी ने अपने निवेश लक्ष्य में 3,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों से कहा है कि वे आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने व्यय में बढ़ोतरी करें।

कोल इंडिया ने बयान में कहा कि 2020-21 के 10,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

कुल 3,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश में सीआईएल की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक अनुषंगी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. का हिस्सा करीब 800 करोड़ रुपये है। इसमें सीआईएल मुख्यालय का हिस्सा 585 करोड़ रुपये और महानदी कोलफील्ड्स लि. का हिस्सा 550 करोड़ रुपये है।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. का अतिरिक्त व्यय में हिस्सा 460 करोड़ रुपये है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में सीआईएल का निवेश लक्ष्य 166 प्रतिशत बढ़कर 7,801 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का वास्तविक खर्च 4,871 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 2,930 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस तरह कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर की अवधि में मूल निवेश बजट का 78 प्रतिशत इस्तेमाल किया है।

सरकार ने कंपनी को निर्देश दिया था कि वह दिसंबर के अंत तक 7,500 करोड़ रुपये के निवेश को पूरा करे।

कंपनी ने कहा कि उसने कुल 7,801 करोड़ रुपये के निवेश का इस्तेमाल किया है, जो सरकार के निर्देश से 301 करोड़ रुपये अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?